देश

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में BJP को क्वारंटाइन करेंगे लोग

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता ने चुनाव में भाजपा सरकार को क्वारंटाइन करने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा योगी सरकार के कामकाज की सराहना के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता को देखें. यूपी में निवेश करने वाली बड़ी कंपनियां कहां हैं? भाजपा ने जिन नौजवानों के लिए नौकरियों के लिए वादा किया था, वे कहां हैं?"

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में BJP को क्वारंटाइन करेंगे लोग
अखिलेश यादव (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 29 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को यहां कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के लिए भाजपा (BJP) चाहे जो भी रणनीति बना ले, लोगों ने पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है. यह भी पढ़े: जब फ्लाइट में मिले यूपी की राजनीति की दो बड़े चेहरे, ऐसे हुई प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता ने चुनाव में भाजपा सरकार को क्वारंटाइन करने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा योगी सरकार के कामकाज की सराहना के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता को देखें. यूपी में निवेश करने वाली बड़ी कंपनियां कहां हैं? भाजपा ने जिन नौजवानों के लिए नौकरियों के लिए वादा किया था, वे कहां हैं?"

अखिलेश ने कहा, "लोग बीजेपी को क्वारंटाइन में रखेंगे. "इस बीच, कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. दोनों नेताओं ने पिछले हफ्ते कांग्रेस पर दिशाहीन होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).