क्रिकेट

बर्थ-डे ब्यॉय ईश सोढ़ी ने करो या मरो के मुकाबले में भारत को हराकर हासिल की उपलब्धि

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को हुए करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से जबरदस्त मात दी. इस मैच के हीरो रहे ईश सोढ़ी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया.

बर्थ-डे ब्यॉय ईश सोढ़ी ने करो या मरो के मुकाबले में भारत को हराकर हासिल की उपलब्धि
ईश सोढ़ी (Photo Credits: Insta)

दुबई, 1 नवंबर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को हुए करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से जबरदस्त मात दी. इस मैच के हीरो रहे ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया.यह भी पढ़े: ईश सोढ़ी ने बताया कैसे भारत पर बना दबाव, कैसे न्यूजीलैंड ने स्टार भारतीय बल्लेबाजों को रोका

उनका यह प्रदर्शन आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा. लेग स्पिनर सोढ़ी ने भारत के खिलाफ कड़ी गेंदबाजी करके न सिर्फ मैच को जीता, बल्कि उनको लगभग टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने अपने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके. सोढ़ी ने अपने जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की.

भारत ने न्यूजीलैंड को 111 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे कीवि ने महज 14.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. लुधियाना में जन्मे स्पिनर सोढ़ी ने यूट्यूब पर शेन वार्न और अनिल कुंबले के वीडियो देखकर गेंदबाजी करना सीखा और अपनी प्रतिभा को निखारा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).