गोवा के लिए कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र: 80 रुपये प्रति लीटर होगी पेट्रोल, डीजल की कीमतें
गोवा में कांग्रेस ने एक बड़े चुनावी वादे के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर तय करने का वादा किया है. पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा शुक्रवार को जारी अपने चुनावी घोषणा पत्र में, कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत नौकरी आरक्षण, मुफ्त वाई-फाई और बेहतर ग्रामीण कनेक्टिविटी का वादा किया है.