Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 3 दिनों के बाद तेज धूप खिली
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तीन दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को आज तेज धूप खिली है. ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साझा की है.
श्रीनगर, 5 फरवरी : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तीन दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को आज तेज धूप खिली है. ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साझा की है.
आईएमडी के अनुसार, श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6, पहलगाम में शून्य से 11.3 और गुलमर्ग में शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र में द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 23.1, लेह में शून्य से 14.3 और कारगिल में शून्य से 16.0 नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने भाजपा के पूर्व सांसद सी जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताया
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.5, कटरा में 7.4, बटोटे में शून्य से 0.2, बनिहाल में शून्य से 1.4 और भद्रवाह में शून्य से 2.4 नीचे दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

