'बिहार की बहन और बेटियों के लिए नहीं होगी अवसरों की कमी', पीएम मोदी ने दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार की ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ी पहल का शुभारंभ करेंगे. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी.पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "बिहार की अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के पास अवसरों की कोई कमी न रहे, इसके लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं.