देश

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: अब तेजस्वी यादव ने कर दी विवादित टिप्पणी, नीतीश कुमार को बता दिया 'चिट मिनिस्टर'

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' में भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं. प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई. अब, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को लेकर नीतीश सरकार पर विवादित टिप्पणी कर दी है.

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: अब तेजस्वी यादव ने कर दी विवादित टिप्पणी, नीतीश कुमार को बता दिया 'चिट मिनिस्टर'
Credit-(X,@Newscopgaurav)

पटना, 31 अगस्त : बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' में भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं. प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई. अब, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को लेकर नीतीश सरकार पर विवादित टिप्पणी कर दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान देते हुए उन्हें 'चिट मिनिस्टर' बता डाला. राजद नेता ने कहा कि नीतीश सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है. बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को समझ चुकी है और अब परिवर्तन लाएगी.

पटना में रविवार को मीडिया से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चीटिंग कर ही रहे हैं. उनका अपना विजन तो है नहीं. वह मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि 'चिट मिनिस्टर' की तरह काम कर रहे हैं. इनके पास अपना कोई विजन नहीं है. बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को पहचान गई है. अब परिवर्तन लाएगी." ‎दरअसल, बिहार मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की स्वीकृति दी. इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है. ‎ यह भी पढ़ें : मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हो रही सफल! 5 साल बाद फिर शुरू होंगी भारत-चीन सीधी उड़ानें, दोनों देशों में बनी सहमति

‎इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर लिखा था, "हम लोगों ने नवंबर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं, बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं. इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हम लोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है, जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे."

‎‎नई योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी. इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी. ‎ ‎

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).