Manipur: अमित शाह ने एनएच से जाम हटाने की अपील की, कांग्रेस विधायक का घर जला
शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करने के लिए नगरपालिका प्रशासन, आवास और शहरी विकास मंत्री वाई खेमचंद्र के नेतृत्व में एक शांति मिशन टीम शनिवार से क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं. सेना, असम राइफल्स, विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के जवानों ने सभी 11 संकटग्रस्त जिलों में अपनी सतर्कता और अभियान जारी रखा है.