Married Couple Dies: बहराइच में नवविवाहित जोड़े की कार्डियक अरेस्ट से मौत
शादी की रात एक कमरे में मृत पाए गए नवविवाहित जोड़े की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बतायी गई है
बहराइच (उत्तर प्रदेश), 5 जून (आईएएनएस)| शादी की रात एक कमरे में मृत पाए गए नवविवाहित जोड़े की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बतायी गई है 24 वर्षीय प्रताप यादव और 22 वर्षीय पुष्पा यादव की शादी 30 मई को हुई थीनवविवाहित जोड़ा अपने कमरे में सोने गया और अगले दिन सुबह मृत पाया गया। गांव में ही दंपति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया.यह भी पढ़े: UP Shocker: पत्नी को कर रहा था प्रताड़ित, दंपति ने उतारा मौत के घाट
बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत कुमार ने कहा कि शनिवार शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि दंपति की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई हैएसपी ने कहा, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने दंपति के कमरे की जांच की और खुलासा किया कि कमरे में वेंटिलेशन की कमी थी और सीलिंग फैन और एयर सर्कुलेशन की कमी के कारण कार्डियक अरेस्ट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकताकुमार ने कहा कि कमरे में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं थे.
या दंपति के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे उन्होंने कहा, दोनों शवों के विसरा को आगे की जांच के लिए लखनऊ में राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में संरक्षित कर लिया गया है। हमें अभी तक परिवारों से कोई शिकायत नहीं मिली है,
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

