Wrestlers Protest Survey: आईएएनएस-सीवोटर सर्वे का खुलासा, पहलवानों के विरोध से BJP को हो सकता है चुनावी नुकसान
सीवोटर सर्वे में एक सवाल था: क्या आपको लगता है कि पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के विवाद से बीजेपी को चुनावी नुकसान होगा? इस पर लगभग 47 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि इससे बहुत अधिक नुकसान होगा, जबकि 17.6 प्रतिशत को लगता है कि यह कुछ हद तक प्रभावित करेगा इसके विपरीत, 23 प्रतिशत से कम का मानना है कि पहलवानों के विरोध का कोई चुनावी प्रभाव नहीं पड़ेगा.