देश

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में मंदिर में ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस बीच, पड़ोसी राज्य तेलंगाना में एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब दो युवकों की मोटरसाइकिल जगतियाल कस्बे में डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस के अनुसार, कॉलेज के छात्र गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त कृपानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में मंदिर में ट्रक की टक्कर से 3 लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dead | Photo: PTI

अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार को एक ट्रक के एक मंदिर में जा घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह थोंडांगी मंडल के ए कोठापल्ले के पास हुआ. अन्नावरम से ओंटिममिडी की ओर जा रहे बजरी से लदा एक ट्रक सड़क किनारे पानी के टैंक से टकरा गया और फिर बगल के मंदिर में जा घुसा.

ट्रक चालक सी राजशेखर (28), क्लीनर के. नागेंद्र (23) और मंदिर में सो रहे एस लक्ष्मण राव (48) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. उन्हें अंदेशा है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई, जिससे हादसा हुआ. MP: सीएम चौहान का बड़ा ऐलान, पुजारियों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी

इस बीच, पड़ोसी राज्य तेलंगाना में एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब दो युवकों की मोटरसाइकिल जगतियाल कस्बे में डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस के अनुसार, कॉलेज के छात्र गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त कृपानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).