मेरा मंत्रिपद में बने रहना संवैधानिक: जदयू नेता
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा बिहार के विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को कहा था कि बिहार के मंत्रियों नीरज कुमार और अशोक चौधरी का एमएलसी के तौर पर कार्यकाल इस सप्ताह की शुरुआत में पूरा हो चुका है, इसके बावजूद वे अपने पद पर बने हुए हैं, जोकि अनैतिक और संवैधानिक नियमों के विरुद्ध है।