आंध्रप्रदेश में कोविड-19 से तीन मौत, 43 नये मामले सामन आये, कुल मामले 1930 हुए
आंध्रप्रदेश सरकार के बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 44 हो गयी है जबकि 45 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।
अमरावती, नौ मई आंध्रप्रदेश में शनिवार को और 43 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य में इस महामारी के मामले 1930 हो गये जबकि सक्रिय मामले 999 हैं।
आंध्रप्रदेश सरकार के बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 44 हो गयी है जबकि 45 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।
चित्तूर जिले में इस महामारी के मामले अचानक तेजी से बढ़े हैं और शनिवार को 11 नये मरीज सामने आये। उनमें से कुछ चेन्नई के कोयामबेडू थोक बाजार से लौटे थे और उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
सूत्रों ने यहां बताया कि संदेह है कि इन लोगों को कोयामबेडू में यह संक्रमण हुआ। वहां से लौटे कई अन्य लोगों को भी पृथक-वास में भेज दिया गया है।
विशाखापत्तनम में भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। पांच नये मामले सामने आने के साथ ही जिले में इसके मामले 62 हो गये।
आंध्रप्रदेश में कोविड-19 के 887 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में 1,65,069 नमूनों का परीक्षण किया गया जिनमें से 1,63,139 संक्रमण नहीं पाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

