मेरा मंत्रिपद में बने रहना संवैधानिक: जदयू नेता
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा बिहार के विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को कहा था कि बिहार के मंत्रियों नीरज कुमार और अशोक चौधरी का एमएलसी के तौर पर कार्यकाल इस सप्ताह की शुरुआत में पूरा हो चुका है, इसके बावजूद वे अपने पद पर बने हुए हैं, जोकि अनैतिक और संवैधानिक नियमों के विरुद्ध है।
पटना, नौ मई बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने विधान पार्षद (एमएलसी) के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद इस्तीफे की मांग को शनिवार को खारिज करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह संवैधानिक प्रावधानों के तहत ही मंत्रिपद पर बने हुए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा बिहार के विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को कहा था कि बिहार के मंत्रियों नीरज कुमार और अशोक चौधरी का एमएलसी के तौर पर कार्यकाल इस सप्ताह की शुरुआत में पूरा हो चुका है, इसके बावजूद वे अपने पद पर बने हुए हैं, जोकि अनैतिक और संवैधानिक नियमों के विरुद्ध है।
जदयू के इन दोनों नेताओं ने पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्रिपद की शपथ ली थी।
कुमार और चौधरी उन 17 विधान पार्षदों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल बुधवार को पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग ने अभी विधान परिषद चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
मिश्रा ने कहा कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने अभी तक इस्तीफे नहीं दिये हैं।
कुमार ने मिश्रा की मांग खारिज करते हुए कहा, "मैं संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के प्रावधानों के तहत मंत्रिपद पर हूं, जिसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति छह महीने तक मंत्री रह सकता है, भले ही वह किसी भी सदन का सदस्य न हो। ऐसे व्यक्ति को छह महीने के भीतर राज्य विधानमंडल के लिए निर्वाचित होना होता है।"
उन्होंने अपने तर्क को मजबूती देने के लिये उच्चतम न्यायालय के 1971 के फैसले का हवाला दिया, जिसमें शीर्ष अदालत ने कहा था कि कोई भी व्यक्ति, जो किसी भी सदन का सदस्य नहीं है, संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के तहत मंत्री का पद पर रह सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

