उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 67 हुई
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि संक्रमण के चार नये मामले उधम सिंह नगर जिले से हैं।
देहरादून, नौ मई उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को चार और नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 67 हो गयी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि संक्रमण के चार नये मामले उधम सिंह नगर जिले से हैं।
अधिकारी के मुताबिक बिना वैध पास के राज्य के बाहर से जिले में दाखिल होने के दौरान पुलिस ने इन चारों लोगों को पकड़कर पृथक-वास में भेजा था।
पंत ने बताया कि वे उत्तराखंड के निवासी हैं और उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा की यात्रा की थी।
इन चारों मरीजों के साथ ही राज्य में अब कोविड-19 के 67 मामले हो गये हैं लेकिन 46 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक मरीज की मौत हो गई।
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के 20 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

