एजेंसी न्यूज

राजस्थान के बूंदी में 21 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या की

कापरेन थाने के प्रभारी बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि मृत महिला की पहचान हबूंदी जिले के कापरेन कस्बे के नयागांव निवासी दिनेश जांगिड़ की पत्नी उमा जांगिड़ (21) के रूप में की गई है।

राजस्थान के बूंदी में 21 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या की
जमात

कोटा (राजस्थान), नौ मई राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में शनिवार को 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कापरेन थाने के प्रभारी बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि मृत महिला की पहचान हबूंदी जिले के कापरेन कस्बे के नयागांव निवासी दिनेश जांगिड़ की पत्नी उमा जांगिड़ (21) के रूप में की गई है।

एसएचओ ने कहा कि महिला ने कथित तौर पर शनिवार सुबह अपने कमरे के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला ने पारिवारिक कारणों के कारण यह कदम उठाया होगा। हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

उमा ने 2017 में दिनेश से शादी की थी।

उमा के माता-पिता उसकी मौत के बाद वहा पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि दंपति का कोई बच्चा नहीं है।

नामा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सीआरपीसी की धारा 176 के तहत मामला दर्ज कर केशोरायपाटन के उपखंड अधिकारी को मजिस्ट्रेट जांच के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).