एजेंसी न्यूज

विदेश से भारतीयों को वापस लाने की कमान संभाल रही हैं महिलाएं

कैप्टन कविता राजकुमार और कैप्टन बिंदू सबैस्टियन की कमान में एअर इंडिया के दो विमान आज ही तिरुचिरापल्ली से कुआलालंपुर और कोच्चि से मस्कत रवाना हुए हैं। दोनों ही विमान लॉकडाउन के कारण वहां फंसे भारतीय को लेने गए हैं।

विदेश से भारतीयों को वापस लाने की कमान संभाल रही हैं महिलाएं
जमात

कोच्चि, नौ मई कोविड-19 लॉकडाउन के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने में महिलाएं भी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और शनिवार को ही मलेशिया और ओमान से अपने लोगों को लेने गए दोनों विमानों की कप्तान महिलाएं हैं।

कैप्टन कविता राजकुमार और कैप्टन बिंदू सबैस्टियन की कमान में एअर इंडिया के दो विमान आज ही तिरुचिरापल्ली से कुआलालंपुर और कोच्चि से मस्कत रवाना हुए हैं। दोनों ही विमान लॉकडाउन के कारण वहां फंसे भारतीय को लेने गए हैं।

विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए गए अभियान ‘वंदे भारत मिशन’ का आज तीसरा दिन है।

कैप्टन कविता राजकुमार के कमान में तिरुचिरापल्ली से कुआलालंपुर के लिए आईएक्स IX 682/681 ने जबकि कैप्टन बिंदू सबैस्टियन की कमान में कोच्चि से मस्कत के लिए आईएक्स 443/442 ने उड़ान भरी है।

तिरुचिरापल्ली से कुआलालंपुर जाने वाले विमान ने दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरी वहीं कोच्चि से मस्कत जाने वाला विमान एक बजकर 17 मिनट पर रवाना हुआ।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक अधिकारी ने वीडियो साझा किया है जिसमें कैप्टन बिंदू कह रही हैं, ‘‘मुझे इस मिशन का हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है।’’

दोनों विमानों के शनिवार रात तक लौटने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).