एजेंसी न्यूज

ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रांतवार कोविड-19 के मामलों की सूचना देना पिछले ही महीने बंद कर दिया।

ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के. जहांपुर ने टीवी पर प्रसारित बयान मे कहा, ‘‘सभी प्रांतों में नए मामलों में कमी आ रही है... सिर्फ खुजेस्तान में ऐसा नहीं है, वहां स्थिति अभी भी चिंताजनक है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रांतवार कोविड-19 के मामलों की सूचना देना पिछले ही महीने बंद कर दिया।

ईरान फिलहाल रंगों के आधार पर देश को तीन हिस्सों में बांट रहा है, कम खतरा वाले क्षेत्रों के लिए सफेद, मध्य खतरे वाले क्षेत्रो के लिए पीला और ज्यादा खतरा वाले क्षेत्रों के लिए लाल।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, खुजेस्तान के अलावा राजधानी तेहरान और शियाओं का प्रमुख स्थल कोम अभी भी ‘लाल’ श्रेणी में हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,529 नए मामले आए हैं। देश में अभी तक संक्रमण के कुल 1,06,220 मामलों कही पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से देश में अभी तक 6,589 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).