देश में एक दिन में COVID-19 के 5,242 मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 96,169
देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 3,029 हो गई और संक्रमण के कुल मामले 96,169 पर पहुंच गए . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 5,242 मामले सामने आए. त्रिपुरा में 167, असम में 101, उत्तराखंड में 92, छत्तीसगढ़ में 86, हिमाचल प्रदेश में 80 और लद्दाख में 43 मामले हैं.