एजेंसी न्यूज

गोवा में संक्रमण के पांच नए मामले , कुल मामले 31 हुए

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि मुम्बई-गोवा ट्रेन से आए 100 लोगों की जांच में अभी तक नौ लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को चार लोग संक्रमित मिले थे और सोमवार का पांच अन्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ये सभी ‘ट्रूनेट’ (त्वरित) जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

गोवा में संक्रमण के पांच नए मामले , कुल मामले 31 हुए
जमात

पणजी, 18 मई मुम्बई से गोवा आए पांच और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि मुम्बई-गोवा ट्रेन से आए 100 लोगों की जांच में अभी तक नौ लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को चार लोग संक्रमित मिले थे और सोमवार का पांच अन्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ये सभी ‘ट्रूनेट’ (त्वरित) जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 31 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

राणे ने कहा, ‘‘ सभी 31 मरीजों को मडगांव के कोविड-19 विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के लिए इनके नमूनों को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।

इससे पहले दिल्ली-तिरुवनंतपुरम राजधानी ट्रेन से शनिवार को गोवा आए छह लोग भी संक्रमित पाए गए थे।

गोवा में पहले संक्रमित पाए गए सात लोगों के पूरी तरह ठीक होने के बाद एक मई को राज्य को ग्रीन जोन घोषित किया गया था लेकिन हाल ही में यहां फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हालांकि दावा किया कि राज्य में अब तक कोविड-19 का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).