लेवानदोवस्की ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल दागा जबकि डिफेंडर बेंजामिन पेवार्ड ने दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में हेडर से गोल करके बायर्न की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।
शनिवार को बुंदेसलीगा कोरोना वायरस महामारी के बाद दोबारा शुरू होने वाली यूरोप की पहली शीर्ष लीग बनी थी।
पोलैंड के स्टार लेवानदोवस्की मार्च के मध्य में लीग के निलंबित होने से पहले चोट के कारण दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने इस सत्र में बायर्न के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 40 गोल दागे हैं।
बायर्न ने अंक तालिका में बोरूसिया डोर्टमंड पर चार अंक की बढ़त बना ली है।
शनिवार को शाल्के को 4-0 से हराने वाला डोर्टमंट 26 मई को अहम मुकाबले में बायर्न की मेजबानी करेगा।
रविवार को ही कोलोन में एक अन्य मैच में मेंज ने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद एफसी कोलोन को 2-2 से बराबरी पर रोका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY