एजेंसी न्यूज

ईद के लिए बुढाना पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 14 दिन तक पृथक-वास में रहेंगे

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नेपाल सिंह ने बताया कि सिद्दीकी महाराष्ट्र अधिकारियों से आवश्यक अनुमति लेकर अपने परिवार के साथ शनिवार को अपने गृह निवास पहुंचे।

ईद के लिए बुढाना पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 14 दिन तक पृथक-वास में रहेंगे
जमात

मुजफ्फरनगर, 18 मई बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के मुम्बई से उत्तर प्रदेश के बुढाना पहुंचने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नेपाल सिंह ने बताया कि सिद्दीकी महाराष्ट्र अधिकारियों से आवश्यक अनुमति लेकर अपने परिवार के साथ शनिवार को अपने गृह निवास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अभिनेता और उनके परिवार की कोविड-19 की जांच की गई और उनकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है।

सिंह ने बताया कि इसके बावजूद उन्हें 14 दिन तक पृथक-वास में रहने को कहा गया है, जो कि अनिवार्य है।

नवाजुद्दीन के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि अभिनेता अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए पैतृक निवास आए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अभिनेता यहां परिवार के अलावा किसी से नहीं मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).