राजस्थान में कोरोना वायरस से दो और मौत, 140 नये मामले
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोटा तथा नागौर में एक-एक मरीज ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा दिया। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 133 हो गयी है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है।
जयपुर, 18 मई राजस्थान में कोरोना वायरस से सोमवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 140 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,342 पहुंच गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोटा तथा नागौर में एक-एक मरीज ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा दिया। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 133 हो गयी है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में सोमवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नये मामले आए। इनमें जयपुर के 21, डूंगरपुर के 64, भीलवाड़ा के 22, उदयपुर के 15, बीकानेर व बासंवाड़ा के चार-चार, दौसा के तीन, राजसमंद व नागौर के दो-दो मामले शामिल हैं।
राजस्थान में कोविड-19 के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिक और 61 वे लोग शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).