एजेंसी न्यूज

उष्णकटिबंधीय तूफान ‘आर्थर’ उत्तरी कैरोलिना तट के पास पहुंचा

इस तूफान में 45 मील प्रति घंटे (75 किलोमीटर प्रति घंटे) रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और यह नौ मील प्रति घंटे (लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

उष्णकटिबंधीय तूफान ‘आर्थर’ उत्तरी कैरोलिना तट के पास पहुंचा

अमेरिका के मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केन्द्र ने उत्तरी कैरोलिना के बाहरी तट पर तूफान के टकराने को लेकर चेतावनी जारी की है। रात करीब आठ बजे (ईस्टर्न टाइम) तूफान का केन्द्र उत्तरी कैरोलिना के केप हैटरस से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 260 मील की दूरी पर था।

इस तूफान में 45 मील प्रति घंटे (75 किलोमीटर प्रति घंटे) रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और यह नौ मील प्रति घंटे (लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

अनुमान के मुताबिक आर्थर उत्तरी कैरोलिना तट पर पहुंचने से पहले रविवार को फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिणी कैरोलिना के तट से टकराएगा जहां सोमवार से भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी कैरोलिना के तट के कुछ हिस्सों के लिए उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जारी की गई, जिसमें पामलिको और अल्बेमारल साउंड सहित सर्फ सिटी शामिल है।।

उत्तरी कैरोलिना के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक माइकल ली ने कहा कि समुद्र तट के साथ उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण हवाएं चल सकती हैं, विशेषकर बाहरी इलाकों में...।

ली ने कहा, ‘‘पूर्वी उत्तरी कैरोलिना के बड़े हिस्से में भारी बारिश भी हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).