शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, बैंकिंग शेयर गिरे
इस दौरान सेंसेक्स 30,265.67 के निचले स्तर तक गया और फिलहाल 731.91 अंक या 2.35 प्रतिशत कम होकर 30,365.82 पर कारोबार कर रहा था।
मुंबई, 18 मई प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती सत्र में 800 अंक से अधिक गिर गया। कारोबारियों के मुताबिक इस दौरान बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली, क्योंकि सरकार का राजकोषीय राहत पैकेज घरेलू निवेशकों के भरोसे को बहाल करने में विफल रहा।
इस दौरान सेंसेक्स 30,265.67 के निचले स्तर तक गया और फिलहाल 731.91 अंक या 2.35 प्रतिशत कम होकर 30,365.82 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 226.90 अंक या 2.48 प्रतिशत लुढ़ककर 8,909.95 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक छह प्रतिशत की गिरावट हुई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टाइटन, मारुति, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और ओएनजीसी में भी गिरावट हुई।
दूसरी ओर इंफोसिस और टीसीएस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 25.16 अंक या 0.08 प्रतिशत कम होकर 31,097.73 पर, और निफ्टी 5.90 अंक या 0.06 प्रतिशत फिसलकर 9,136.85 पर बंद हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

