एजेंसी न्यूज

ओप्पो ने नोएडा फैक्टरी में 6 कर्मचारियों को हुआ COVID-19, काम रोका गया

चीनी मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता ओप्पो ने रविवार को कहा कि उसने नोएडा स्थित अपनी फैक्टरी में काम रोक दिया है. कंपनी ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उन सभी कर्मचारियों के सैंपल भेजे हैं, जिन्हें काम में शामिल होना है. कंपनी ने कहा कि सिर्फ नकारात्मक परीक्षण परिणाम वाले कर्मचारियों को ही फिर से काम करने की इजाजात दी जाएगी.

ओप्पो ने नोएडा फैक्टरी में 6 कर्मचारियों को हुआ COVID-19, काम रोका गया
ओप्पो (Photo Credits- IANS)

नई दिल्ली, 18 मई: चीनी मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता ओप्पो (Oppo) ने रविवार को कहा कि उसने नोएडा स्थित अपनी फैक्टरी में काम रोक दिया है. कंपनी ने बताया कि जब तक उसके सभी 3,000 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच पूरी नहीं हो जाती, फैक्टरी में काम बंद रहेगा.

कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद करीब 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को परिचालन फिर से शुरू किया था.

कंपनी ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उन सभी कर्मचारियों के सैंपल भेजे हैं, जिन्हें काम में शामिल होना है. ओप्पो ने रविवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘अपने सभी कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र में सभी तरह का परिचालन रोक दिया है और 3,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए कोविड-19 जांच शुरू की है, जिसके परिणाम की प्रतीक्षा है.’’

यह भी पढ़ें: Oppo F15 Launch: ओप्पो F15 स्मार्टफोन आज हो रहा है लॉन्च, जानें कीमत और इसके फीचर्स

कंपनी ने कहा कि सिर्फ नकारात्मक परीक्षण परिणाम वाले कर्मचारियों को ही फिर से काम करने की इजाजात दी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).