पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 42 ,000 के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 42,125 मामलों में से सबसे ज्यादा, सिंध में 16,377 मामले हैं। इसके बाद, पंजाब में 15,346, खैबर-पख्तूनख्वा में 6,661, बलोचिस्तान में 2,692, इस्लामाबाद में 947, गिलगित-बाल्तिस्तान में 540 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मामले हैं।