एजेंसी न्यूज

प्रदर्शन में निरंतरता कमी के कारण ख्वाजा को बाहर किया गया, उसकी वापसी मुश्किल होगी: पोंटिंग

तैंतीस साल के ख्वाजा को हाल में आस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की वार्षिक सूची में जगह नहीं मिली थी। पिछले साल एशेज श्रृंखला के बीच में ख्वाजा को टीम से बाहर कर दिया गया था।

प्रदर्शन में निरंतरता कमी के कारण ख्वाजा को बाहर किया गया, उसकी वापसी मुश्किल होगी: पोंटिंग

मेलबर्न, 18 मई आस्ट्रेलिया की विश्व कप जीतने वाली टीम के दो बार कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने कहा है कि सीनियर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया लेकिन वह उसे चुका हुआ मानने को तैयार नहीं हैं।

तैंतीस साल के ख्वाजा को हाल में आस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की वार्षिक सूची में जगह नहीं मिली थी। पिछले साल एशेज श्रृंखला के बीच में ख्वाजा को टीम से बाहर कर दिया गया था।

पोंटिंग ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि उसे मुश्किल होगी (आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में) और मुझे उसके लिए दुख है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हमेशा से लगता है कि वह काफी अच्छा खिलाड़ी है और हमने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संभवत: कभी उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं देखा। हमने इसकी झलक देखी है लेकिन मुझे नहीं लगता कि आस्ट्रेलिया के लिए उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है।’’

पोंटिंग ने हालांकि उम्मीद जताई कि ख्वाजा घरेलू क्रिकेट ढेरों रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर पाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज मुझे पता है, आप कभी दिग्गज खिलाड़ियों को चुका हुआ नहीं मान सकते। इन गर्मियों में घरेलू क्रिकेट के शुरू होने पर उसे मौके मिलेंगे और वह इतना कर सकता है कि क्वीन्सलैंड के लिए खेले, ढेरो रन बनाए और एक और मौका मिलने का इंतजार करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा होता है तो मुझे यकीन है कि अगर उसे दोबारा खेलने का मौका मिलता है तो वह निराश नहीं करेगा।’’

ख्वाजा ने आस्ट्रेलिया की ओर से 44 टेस्ट और 40 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 2887 और 1554 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आठ शतक और 14 अर्धशतक जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में दो शतक जड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).