मुजफ्फरनगर में 500 से अधिक प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे छह कंटेनर ट्रक जब्त
पुलिस ने बताया कि ये मजदूर हरियाणा के यमुनानगर से बिहार और पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इन ट्रकों को रविवार शाम मिरानपुर इलाके में एक नाके पर रोका गया था।
मुजफ्फरनगर, 18 मई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 500 से अधिक प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे छह कंटेनर ट्रकों को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि ये मजदूर हरियाणा के यमुनानगर से बिहार और पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इन ट्रकों को रविवार शाम मिरानपुर इलाके में एक नाके पर रोका गया था।
उन्होंने बताया कि प्रवासियों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है और वहां से उन्हें उनके जिलों में भेज दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि प्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कंटनेर मालिकों को प्रत्येक व्यक्ति को ले जाने के लिए 2500-2500 रुपये दिए थे।
उन्होंने बताया कि मालिकों से पूछताछ जारी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले से अभी तक 3,300 से अधिक प्रवासी मजदूरों को बसों में उनके घर भेजा गया है।
शामली जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने बताया कि शामली जिले से 18,530 प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

