उत्तरप्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल 4,511 मामले, अब तक 112 की हुई मौत
प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमण के 1763 मामले हैं। कुल 2,636 लोग उपचारित हो चुके हैं यानी सक्रिय संक्रमण के आंकडे से करीब 900 अधिक लोग उपचारित हुए हैं। संक्रमण के कुल मामले 4,511 हैं और 112 लोगों की अब तक इस संक्रमण से मौत हुई है।''