वेदांता के तेल एवं गैस कारोबार के प्रमुख अजय दीक्षित ने कंपनी छोड़ा
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार दीक्षित को केयर्न ऑयल एंड गैस का सीईओ पिछले साल अप्रैल के मध्य में बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और उन्होंने सेवा विस्तार नहीं लेने का फैसला किया है।
नयी दिल्ली, 18 मई उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लि. की तेल एवं गैस इकाई केयर्न के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय दीक्षित ने पद छोड़ने का निर्णय किया है। खनन कंपनी ने आठ साल पहले केयर्न का अधिग्रहण किया, तब से दीक्षित पांचवें सीईओ है, जो पद छोड़ रहे हैं।
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार दीक्षित को केयर्न ऑयल एंड गैस का सीईओ पिछले साल अप्रैल के मध्य में बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और उन्होंने सेवा विस्तार नहीं लेने का फैसला किया है।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दीक्षित ने पद क्यों छोड़ने का निर्णय किया है।
इस बारे में संपर्क किये जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि जल्दी ही बयान जारी किया जाएगा।
दीक्षित का कंपनी के प्रमुख का कार्यकाल एक साल से कुछ ही अधिक रहा। कंपनी राजस्थान के बाड़मेर में देश का सबसे बड़े तेल एवं गैस फील्ड का परिचालन करती है। इससे पहले, वह वेदंता के एल्युमीनियम और बिजली कारोबार के कार्यवाहक सीईओ थे। सुधीर माथुर के इस्तीफे के बाद वह केयर्न इंडिया के सीईओ बने थे।
वेदांता ने दिसंबर 2011 में केयर्न इंडिया का अधिग्रहण किया। कंपनी के पहले सीईओ राहुल धीर ने अगस्त 2012 में पद छोड़ा था जबकि उनके बाद आये पी एलांगो ने मई 2014 में इस्तीफा दिया। तीसरे सीईओ मयंक अशर ने मई 2016 में पद छोड़ा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

