एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस से बढ़ता है दिल की बीमारी होने का खतरा, वैज्ञानिकों ने किया सचेत

अमेरिका में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि कोविड-19 से हृदय गति का रूकना, दिल का दौरा और रक्त के थक्के जमने जैसी समस्याएं हो सकती हैं जिनसे आघात हो सकता है।

कोरोना वायरस से बढ़ता है दिल की बीमारी होने का खतरा, वैज्ञानिकों ने किया सचेत
दिल की बीमारी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

वाशिंगटन: वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 (COVID-19) बीमारी से हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. अमेरिका में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि कोविड-19 से हृदय गति का रूकना, दिल का दौरा और रक्त के थक्के जमने जैसी समस्याएं हो सकती हैं जिनसे आघात हो सकता है.

अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में प्रकाशित शोध पत्र के लेखकों के अनुसार कोविड-19 बीमारी से श्वसन प्रकिया पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बहुत कुछ कहा गया है लेकिन इस पर कम ध्यान दिया गया है कि इस बीमारी के हृदय पर पड़ने वाले प्रभाव से मौत तक हो सकती है. भारत भी डब्ल्यूएचओ से कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जानकारी मांगेगा

वर्जीनिया विश्वविद्यालय के आपात चिकित्सा विभाग के विलियम ब्रैडी ने कहा, “कोविड-19 से संबंधित बीमारी के बहुत से मरीज हमारे पास आ रहे हैं जिससे इस बीमारी के शरीर और हृदय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में हमारी समझ बढ़ रही है.” अमेरिका: न्यूयॉर्क में अब बच्चों को हो रही है कोविड-19 से संबंधित दुर्लभ बीमारी

अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया है कि कोविड-19 से होने वाली मौतों में मरीजों की हृदय गति का रुकना एक प्रमुख लक्षण है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).