अमेरिका जैसे देशों से उड़ानें पहले ही आ चुकी हैं, और का बंदोबस्त कर रहे हैं :जयशंकर ने आदित्य ठाकरे से कहा
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने विदेशों में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने की अपील की थी जिस पर जयशंकर ने यह प्रतिक्रिया दी।
नयी दिल्ली, 18 मई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि कई देशों से स्वदेश वापसी की उड़ानें आ चुकी हैं और वह ऐसी और कई उड़ानों की व्यवस्था के बारे में विचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने विदेशों में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने की अपील की थी जिस पर जयशंकर ने यह प्रतिक्रिया दी।
जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अन्य देशों में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए किए गए आवश्यक बंदोबस्त में सहयोग के लिए वह महाराष्ट्र सरकार की सराहना करते हैं।
आदित्य ठाकरे ने शनिवार को विदेश मंत्री को पत्र लिखा था जिसमें महाराष्ट्र के लोगों को चरणबद्ध तरीके से लेकिन जल्द से जल्द वापस लाने में सहयोग की अपील की गई थी।
इसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका जैसे कई देशों से उड़ानें लोगों को लेकर आ चुकी हैं और वह इसी तरह की और उड़ानों की योजना बना रहे हैं।
आदित्य ठाकरे के पत्र को टैग करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस बात की प्रसन्नता है कि विदेशों में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को वापस लाया गया है । ब्रिटेन, अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर, बांग्लादेश, फिलीपीन, कुवैत, अफगानिस्तान, इथियोपिया और ओमान से विमान आ चुके हैं।’’
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से और उड़ानों के संचालन के बारे में विचार कर रहे हैं। आवश्यक बंदोबस्त करने में सहयोग देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हैं।’’
उन्होंने बताया कि ढाका से 169 भारतीयों को लेकर आया विमान कोलकाता में उतर गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

