जमात
दुमका, 18 मई झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थानांतर्गत बैहराडीह
गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे तलाब में नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए थे।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोमवार को दुमका के हंसडीहा थाना
क्षेत्र में बैहराडीह गांव के तालाब में डूबने से आठ और 10 वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया है और लेकर घर लौट गये हैं।
उन्होंने बताया कि गांव के पांच बच्चे तालाब में नहाने गये थे, जिनमें
से दो की गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY