एजेंसी न्यूज

ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 जांच को मिले वैश्विक समर्थन की सराहना की, सकारात्मक परिणाम की जताई उम्मीद

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीके में पारदर्शिता के अभाव को लेकर चीन वैश्विक दबाव का सामना कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में वुहान में इस वायरस के सामने आने के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से बाहर निकला है या उसके पास में स्थित हुआनान सीफूड बाजार से।

ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 जांच को मिले वैश्विक समर्थन की सराहना की, सकारात्मक परिणाम की जताई उम्मीद

मेलबर्न, 18 मई ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कोविड-19 प्रकोप से निपटने के तरीके की विस्तृत जांच की मांग को मिले वैश्विक समर्थन की सोमवार को सराहना की और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ऑनलाइन बैठक में स्वतंत्र जांच के लिए रखे जाने वाले प्रस्ताव के सकारात्मक परिणामों की उम्मीद जताई।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीके में पारदर्शिता के अभाव को लेकर चीन वैश्विक दबाव का सामना कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में वुहान में इस वायरस के सामने आने के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से बाहर निकला है या उसके पास में स्थित हुआनान सीफूड बाजार से।

बीजिंग इन आरोपों को पुरजोर विरोध करता रहा है और उसने दावा किया है कि अमेरिका में इस वर्ष चुनाव होने की वजह से यह मुद्दा “राजनीति से प्रेरित” बन गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सोमवार को जिनेवा में पहली बार ऑनलाइन सभा का आयोजन करने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक पूरी तरह कोरोना वायरस पर केंद्रित होगी जिसने दुनिया भर में 3,15,280 लोगों की जान ले ली है और 47,16,960 लोगों को संक्रमित किया है।

यूरोपीय संघ ने एक मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है जिसे ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, रूस और कनाडा समेत कई देशों ने समर्थन दिया है। इस प्रस्ताव में डब्ल्यूएचओ से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की उत्पत्ति और इसके प्रति दी गई वैश्विक प्रतिक्रियाओं का “निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विस्तृत आकलन” करने की अपील की गई है।

समझा जाता है कि यह प्रस्ताव जिनेवा में डब्ल्यूएचओ की सभा में मतविभाजन में स्वीकार किया जाएगा।

विदेश मंत्री पायने ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हम विश्व स्वास्थ्य संगठन के समक्ष रखे जाने वाले विस्तृत प्रस्ताव के लिए लगातार बढ़ रहे समर्थन से प्रोत्साहित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस हफ्ते के अंत तक सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे।”

पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने खास तौर पर कोविड-19 पर निष्पक्ष, विस्तृत एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।

ऑस्ट्रेलिया में इस घातक वायरस के कारण 99 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,060 लोग संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).