एजेंसी न्यूज

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, ट्वीट कर कहा- मनरेगा की दूरदर्शिता समझने और बढ़ावा देने के लिए आभार

उन्होंने संसद में दिए मोदी के एक पुराने भाषण के एक अंश का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने संप्रग के शासन काल में सृजित मनरेगा योजना के लिए 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की मंज़ूरी दी है. ’’

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, ट्वीट कर कहा- मनरेगा की दूरदर्शिता समझने और बढ़ावा देने के लिए आभार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit-IANS)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की एक पुरानी टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनरेगा की दूरदर्शिता समझने एवं इसे बढ़ावा देने के लिए वह प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने संसद में दिए मोदी के एक पुराने भाषण के एक अंश का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने संप्रग के शासन काल में सृजित मनरेगा योजना के लिए 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की मंज़ूरी दी है.

गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘मनरेगा की दूरदर्शिता को समझने और उसे बढ़ावा देने के लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री के भाषण के वीडियो का जो अंश शेयर किया है उसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘मनरेगा आपकी (कांग्रेस की) विफलताओं का जीता-जागता स्मारक है. यह भी पढ़े: राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित केरल में मनरेगा के तहत काम का दिन 200 करने की मांग की

गौरतलब है कि सरकार ने रविवार को ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के लिये अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पांचवीं और अंतिम किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि मनरेगा के लिये पहले ही बजट में 61,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। अब इस आवंटन को उससे ऊपर 40,000 करोड़ रुपये बढ़ाया जा रहा है.

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).