देश की खबरें | बाबरी : बयान दर्ज कराने को आडवाणी, जोशी व उमा भारती को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा- अदालत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस प्रकरण की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को मामले के आरोपियों पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व उमा भारती से कहा कि बयान दर्ज कराने के लिए अदालत के बुलाने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।