देश की खबरें | मेघालय: अमेरिकी नागरिक ने डॉक्टरों पर किया हमला, अस्पताल में तोड़फोड़
जियो

शिलांग, आठ जून अमेरिका से आए एक राहत कार्यकर्ता ने कथित तौर पर कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट एक सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और अस्पताल के कर्मचारियों पर थूका।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में आज कोरोना के 1562 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि असम से लौटने के बाद कार्यकर्ता ने सीने में दर्द और सांस में तकलीफ की शिकायत की थी जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि शिलांग स्थित एक गैर सरकारी संगठन से जुड़े थियोडोर मोल्लेम को यहां सिविल अस्पताल में कुछ इंजेक्शन दिए गए थे।

यह भी पढ़े | Lockdown: कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन.

इंजेक्शन दिए जाने से वह नाराज हो गया और सहयोग करना बंद कर दिया।

मोल्लेम 26 मई को गुवाहाटी गया और छह जून को वापस आया था।

लौटने के बाद से उसे सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत थी। वह शनिवार रात को अस्पताल गया थे।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ अमन वार को सौंपी गई अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, “मरीज को इंजेक्शन की सलाह दी गई लेकिन वह हिंसक हो उठे और अस्पताल की खिड़की दरवाजे तोड़ने लगे। उसने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और नर्सों पर हमला कर दिया।”

रिपोर्ट के अनुसार हमले में सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ आइजक सीयेम की एक अंगुली टूट गई और अब वह आपरेशन नहीं कर पाएंगे।

मोल्लेम ने कथित रूप से अस्पताल कर्मियों पर थूका और उन्हें अपशब्द कहे।

स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक ने कहा कि अभी निर्णय नहीं लिया गया है कि अमेरिकी नागरिक के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाए। उसे उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

फेसबुक पर लिखी अपनी पोस्ट में मोल्लेम ने कहा कि अस्पताल में उसे यह नहीं बताया गया कि उसे हुआ क्या है।

मोल्लेम के अनुसार अस्पताल में जब वह एस्पिरिन मांग रहा था तब घंटों तक कर्मचारी उसे डांटते रहे और उस पर हंसते रहे।

मोल्लेम ने लिखा कि अस्पताल में उसे दो या तीन बार इंजेक्शन दिया गया और यह नहीं बताया गया कि इंजेक्शन में क्या है।

उसने लिखा कि उसकी बांह, पैर और गला सूज गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)