देश की खबरें | मेघालय में लॉकडाउन में ढील देने में बरती जा रही सावधानी, रात में कर्फ्यू जारी
जियो

शिलांग, आठ जून अनलॉक-1 के पहले चरण के दौरान सोमवार को शिलांग की सड़कों पर टैक्सी और निजी वाहन सम-विषम आधार पर चलते दिखाई दिए और राजधानी मेघालय के एक प्रमुख बाजार में लोग मास्क लगाकर खरीदारी करते नजर आए।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में रात में कर्फ्यू की अवधि 15 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है जिसके तहत रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुली रहेंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली के लोगों के लिए होगी बड़ी समस्या: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि चर्चों और अन्य धार्मिक स्थलों को सामाजिक दूरी और साफ सफाई रखने की हिदायत के साथ 14 जून से दोबारा खोलने की अनुमति दी गई है।

पूर्वी खासी पहाड़ी जिला उपायुक्त एम डब्ल्यू नोंगबरी ने कहा कि शिलांग के दो बड़े बाजारों में से एक खिंडैलाद की दुकानों को बारी बारी से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Jan Samvad Rally: कोरोना को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, कहा- महाराष्ट्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती.

उन्होंने कहा कि सैलून, साइबर कैफे इत्यादि अभी बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)