विदेश की खबरें | दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स से मिली जानकारी लेकर टीम पाकिस्तान पहुंची

इस्लामाबाद, आठ जून पिछले महीने कराची में घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए पीआईए के एक विमान के कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से निकाले गए सबूतों के साथ विशेषज्ञों की एक टीम फ्रांस से पाकिस्तान लौट चुकी है । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नागर विमानन सुरक्षा के लिए फ्रांसीसी जांच एवं विश्लेषण ब्यूरो (बीईए) ने पिछले शुक्रवार को कहा कि एयरबस ए-320 विमान के ब्लैक बॉक्स को डाउनलोड करने और कूट संदेशों को पढ़ने का काम पूरा हो चुका है ।

यह भी पढ़े | Indian Mission in Nepal: सीमा विवाद के बीच भारत ने नेपाल के साथ किया करार, 7 जिलों में 56 उच्च माध्यमिक स्कूलों को दोबारा बनाएगा.

एयरबस के मुख्य उत्पाद सुरक्षा अधिकारी यानिक मालिंगे ने भी पाकिस्तानी अधिकारियों को बताया कि विमान के डेटा और कॉकपिट वॉइस रिकार्डर के विश्लेषण और उसे सुनने का काम पूरा हो चुका है ।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान 22 मई को उतरने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । हादसे में विमान पर सवार 99 में 97 लोगों की मौत हो गयी । दुर्घटना में घायल हुई एक लड़की की मौत पिछले सप्ताह हुई । इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या 98 हो गयी ।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.

हादसे के बाद पाकिस्तान ने एयर कमोडोर उस्मान गनी के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। डेटा से कूट संकेतों के विश्लेषण के लिए यह टीम फ्रांस गयी थी।

पीआईए के अधिकारियों के मुताबिक टीम महत्वपूर्ण डेटा के साथ कराची लौट आयी है। इस डेटा के सहारे जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)