देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 जून से
जियो

अमरावती, आठ जून आंध्र प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 16 जून से यहां शुरू होगा।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 16 जून को सुबह 10 बजे विधान परिषद और विधान सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल का एक और फैसला बदला, कहा- Asymptomatic लोग 5-10 दिनों में करा सकते हैं टेस्ट.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उसके बाद जल्दी ही कार्य मंत्रण समिति की बैठक होगी जिसमें सत्र की अवधि के बारे में फैसला किया जाएगा।

संभावना है कि वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ 18 जून को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगे।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में आज कोरोना के 1562 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधानमंडल का बजट सत्र आम तौर पर हर साल फरवरी-मार्च में होता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने आंध्र प्रदेश विनियोग अध्यादेश, 2020 28 मार्च को जारी किया था।

इसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)