देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,272 नये मामले, सात मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,272 नए मामले सामने आये, जो अब तक के एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं, जबकि संक्रमण के कारण सात लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 16,514 पहुंच गई और संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 253 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।