देश की खबरें | रात नौ बजे की कुछ प्रमुख खबरें

नयी दिल्ली, एक जुलाई बुधवार रात नौ बजे तक की अलग-अलग फाइलों से जारी कुछ महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं :

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के करीब पहुंचा, 24 घंटे में 2,442 नए केस.

दि57 चीन-भारत लीड वार्ता

भारत, चीन की सेनाओं का जल्द, चरणबद्ध तरीके से तनाव घटाने पर जोर : सूत्र

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5537 मामले पाए गए,198 लोगों की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नयी दिल्ली, भारत और चीन की सेनाओं ने मंगलवार को करीब 12 घंटे की कमांडर स्तरीय वार्ता में ‘‘प्राथमिकता’’ के साथ ‘‘जल्द, चरणबद्ध और क्रमिक तरीक से’’ पूर्वी लद्दाख में तनाव घटाने पर जोर दिया। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि53 उत्तराखंड लीड पतंजलि

पतंजलि कोरोनिल दवाई बेच सकता है लेकिन इसे कोविड-19 का इलाज बताकर नही: आयुष मंत्रालय

हरिद्वार/नयी दिल्ली, केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पतंजलि कोरोनिल दवाई को केवल शरीर की ‘रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने' वाली बताकर बेच सकता है ।

दि73 प्रियंका बंग्ला

सरकार ने प्रियंका गांधी से एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा

नयी दिल्ली, सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नयी दिल्ली स्थित बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा है।

दि50 चीन भारत राजनाथ लद्दाख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कर सकते हैं लद्दाख का दौरा :सूत्र

नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख में चीनी सेना के साथ सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि55 संसद सत्र

अगस्त के आखिरी सप्ताह में हो सकता है शुरू संसद का मानसून सत्र

नयी दिल्ली, सरकार अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह से संसद के मानसून सत्र की संभावना पर विचार कर रही है, जिसमें कार्यवाही के दौरान सदस्य उपस्थित हों।

प्रादे116 तमिलनाडु दूसरी लीड बॉयलर विस्फोट

तमिलनाडु के एनएलसी इंडिया में बॉयलर विस्फोट में छह लोगों की मौत

नेवेली (तमिलनाडु), एनएलसी इंडिया के थर्मल संयंत्र में बुधवार को एक बॉयलर में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए । संयंत्र को सुरक्षा जांच के लिए बंद कर दिया गया है।

प्रादे106 कश्मीर लीड हमला सीआरपीएफ

कश्मीर में मस्जिद में छिपे आतंकियों ने सीआरपीएफ जवान, एक आम नागरिक की हत्या की

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के सोपोर कस्बे में एक मस्जिद में छिपे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि एक आम नागरिक मारा गया।

प्रादे80 महाराष्ट्र वायरस लीड धारा 144

कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए मुंबई में धारा 144 लागू

मुंबई, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने बुधवार को सीआरपीसी की धारा 144 को लागू कर दिया । इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही या जमावड़े पर प्रतिबंध होगा ।

अर्थ34 जीएसटी लीड संग्रह

जीएसटी संग्रह जून में 90,917 करोड़ रुपये रहा, पहली तिमाही में राजस्व 59 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, सरकार ने जून में जीएसटी से 90,917 करोड़ रुपये एकत्र किए। ये आंकड़ा मई में 62,009 करोड़ रुपये और अप्रैल में 32,294 करोड़ रुपये था।

अर्थ69 रेल अनुबंध चीन

रेलवे ने आपूर्तिकर्ताओं की आपत्ति के बाद थर्मल कैमरों के लिये निविदा रद्द की

नयी दिल्ली, रेलवे ने थर्मल कैमरा खरीदने के लिये निविदा को रद्द कर दिया है। विभिन्न विक्रेताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह कदम उठाया गया है। उनका कहना था कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गयी हैं, उससे चीनी कंपनियों को लाभ होगा।

खेल24 खेल आईसीसी दूसरी लीड मनोहर

मनोहर ने आईसीसी का चेयरमैन पद छोड़ा, बीसीसीआई को अधिक प्रभावी होने की उम्मीद

दुबई, शशांक मनोहर ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पहले स्वतंत्र चेयरमैन का पद छोड़ दिया। इसके साथ ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया जिस दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी में अपना प्रभाव खोया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)