एजेंसी न्यूज

मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता खमेनेई: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खमेनेई तेहरान पर शनिवार को हुए अमेरिकी हवाई हमलों में मारे गए हैं.

मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता खमेनेई: ट्रंप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खमेनेई तेहरान पर शनिवार को हुए अमेरिकी हवाई हमलों में मारे गए हैं.ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने खमेनेई को इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताते हुए उनके मारे जाने की बात कही. ट्रंप ने कहा कि किसी के लिए भी अमेरिकी इंटेलीजेंस और बेहद उन्नत ट्रैकिंग सिस्टम से बचना संभव नहीं था. ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि ईरान के बहुत से सैन्य अधिकारी लड़ना नहीं चाहते हैं और 'वे हमसे चाहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना हो.'

इससे पहले ईरानी सर्वोच्च नेता की मौत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए. शनिवार को इस्राएली मीडिया और कुछ उच्च अधिकारी काफी पहले से खमेनेई के मारे जाने की बात कर रहे थे. लेकिन ईरानी समाचार एजेंसी मेहर और तस्नीम ने 86 वर्षीय खमेनेई की मौत की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि वो मजबूती से डटे हुए हैं और कमांड संभाले हुए हैं.

शनिवार को तेहरान पर हमलों में खमेनेई को ऑफिस को भी निशाना बनाया गया. लेकिन खमेनेई की मौत को लेकर ट्रंप के बयान के बाद अभी ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

हमले रोकने की अपील

उधर ईरान के हालात पर शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश और बहुत से देशों ने हमलों को तुरंत रोकने और वापस वार्ता की मेज पर लौटने की अपील की, ताकि यह संकट पूरे इलाके और उसके बाहर तक भी ना फैल जाए.

संयुक्त राष्ट्र के महासिचव ने कहा कि तनाव बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाना चाहिए. उन्होंने इन हमलों का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि यह स्थिति एक व्यापक संकट का रूप ले सकती है जिसके आम नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम होंगे.

घरेलू स्तर पर विरोध

इस बीच, ईरान पर हमलों की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति को घरेलू स्तर पर, खासकर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से काफी विरोध झेलना पड़ रहा है.

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान पर अमेरिका के हमलों का विरोध किया है, और राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा, "डॉनल्ड ट्रंप ने हमने एक ऐसे युद्ध में खींच लिया है जो अमेरिकी लोग नहीं चाहते थे. उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को नुकसानदायक स्थिति में डाल दिया है. मैं इस युद्ध का विरोध करती हूं, हर किसी को करना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2026 07:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).