एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप ने ट्वीट किया कि रूस के इनाम के आरोप वाली खबरें फर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने कहा कि आरोपों की ये खबरें ‘मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए’ गढ़ी गईं।

विदेश की खबरें | ट्रंप ने ट्वीट किया कि रूस के इनाम के आरोप वाली खबरें फर्जी

ट्रंप ने कहा कि आरोपों की ये खबरें ‘मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए’ गढ़ी गईं।

सांसद इन आरोपों पर जवाब मांग रहे हैं, वहीं डेमोक्रेट पार्टी के लोगों ने ट्रंप पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगे झुकते हुए अमेरिकी सैनिकों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया कि उन्हें इस बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं दी गई थी कि रूस ने इनाम रखा है क्योंकि इस बात के कोई प्रमाण नहीं थे। इस तरह की खुफिया आकलन की खबरें सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित कीं, जिसके बाद अमेरिकी खुफिया अधिकारियों और अन्य ने ज्यादा जानकारी के साथ एपी से इसकी पुष्टि की।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘रूस के इनाम घोषित करने की खबर केवल फर्जी कहानी है जो केवल मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए गढ़ी गई है।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

उन्होंने कहा, ‘‘गोपनीय सूत्र संभवत: है ही नहीं, जैसे कि खबर है ही नहीं।’’

राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन ने कहा कि शुरुआत में खुफिया जानकारी राष्ट्रपति के ध्यानार्थ नहीं लाई गई क्योंकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी और खुफिया अधिकारियों में भी इसे लेकर सहमति नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).