एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, उनमें से 60 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि अब तक राज्य के 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 60 कर्मियों की मौत हो गयी है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, उनमें से 60 की मौत

मुंबई, एक जुलाई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि अब तक राज्य के 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 60 कर्मियों की मौत हो गयी है।

उन्होंने कहा कि 60 मृतकों में से 38 मुंबई पुलिस से थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के करीब पहुंचा, 24 घंटे में 2,442 नए केस.

गृह मंत्री ने एक बयान में कहा कि 4,938 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 3,813 बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 1,000 से अधिक कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है।

बयान के अनुसार, लॉकडाउन लागू होने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश देने की अवज्ञा) के तहत दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 1,39,702 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5537 मामले पाए गए,198 लोगों की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान लॉकडाउन दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप में 29,298 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं 85,780 वाहनों को जब्त किया गया।

देशमुख ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले की 290 घटनाएं हुयीं जबकि 860 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग ने लॉकडाउन अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए 5,36,324 पास जारी किए हैं वहीं जुर्माने के रूप में 9,52,52,661 रुपये एकत्र किए गए हैं।

देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार 10 राहत शिविर चला रही है जहां प्रवासी मजदूरों को भोजन और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराए गए हैं।

अवैध परिवहन को लेकर कुल 1,335 मामले दर्ज किए गए हैं।

अविनाश मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).