देश की खबरें | मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।