विदेश की खबरें | पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी कोरोना वायरस से संक्रमित

इस्लामाबाद, तीन जुलाई पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथक-वास में हैं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता ने ट्विटर पर लिखा कि आज शाम उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ और वह तत्काल पृथक-वास में चले गए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अल्लाह के शुक्र से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं घर से अपना काम करता रहूंगा। कृपया मेरे लिए दुआएं कीजिए।’’

कुरैशी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए पाक सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

वह सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष हैं और सरकार में प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद दूसरे नंबर के नेता समझे जाते हैं।

पाकिस्तान के अनेक सांसद कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से कुछ की मौत भी हो गयी है।

जून में नेशनल असेंबली के सदस्य मुनीर खान ओरकजई की मौत हो गयी। वह इससे कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए थे।

खैबर पख्तुनखवा विधानसभा के आठ सदस्य संक्रमित हो चुके हैं।

नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर भी संक्रमित हो गये थे और बाद में ठीक हो गये।

इस बीच पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 2,21,000 के पार चले गये हैं और यहां 4,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वैभव अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)