देश की खबरें | अयोध्या में गाय ने चबाया गूंथे हुए आटे में लिपटा विस्फोटक, दो गिरफ्तार

अयोध्या, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक गाय ने गूंथे हुए आटे में लिपटा विस्फोटक चबा लिया जिससे उसका पूरा जबड़ा विस्फोट में उड़ गया। हाल ही में ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया था जिसमें विस्फोटक भरा अनानास खाने से एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी।

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़े | मंगलुरु में 6 स्वास्थ्यकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने इस बाबत दो लोगों को गिरफ्तार किया है और गाय के इलाज के लिए एक पशु चिकित्सक को मौके पर भेजा है।

जिले के महाराजगंज थाना-क्षेत्र के तहत आने वाले दतौली गांव के निवासियों का कहना है कि यह अवारा पशु गाय या बैल हो सकता है।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में अगले 48 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने की अपील- हाई टाइड के कारण समुद्र से रहें दूर.

पुलिस ने बताया आरोपियों की पहचान सत्यनाम त्रिवेणी (32) और भोला राम दयाल (35) के तौर पर हुई है।

अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि दोनों गूंथे हुए आटे में विस्फोटक लपेटकर मांस के लिए जंगली सुअर और अन्य जानवरों का शिकार करते थे।

उन्होंने बताया कि गाय खाने की तलाश में थी और उसने गूंथा हुआ आटा खा लिया।

अयोध्या के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के श्रीवास्तव ने पीटीआई- को बताया कि एक पशु चिकित्सक को मौके पर भेज गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)