देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में गर्मी और उमस रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, तीन जुलाई पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हरियाणा के हिसार में पारा पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अंबाला में अधिकतम तापमान 39 और करनाल में 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही स्थानों पर पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
उधर, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा अधिक रिकॉर्ड किया गया। सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।
हरियाणा और पंजाब में पिछले चार-पांच दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई जिससे मौसम गर्म और उमस भरा हो गया है।
दक्षिण पश्चिम मानसून चंडीगढ़ समेत दोनों राज्य में एक हफ्ते पहले आ गया था।
विभाग में निदेशक सुरिंदर पॉल ने चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों में मानसूनी बारिश की गतिविधि में चार जुलाई से सुधार की संभावना जताई है।
उन्होंने कहा कि चार जुलाई से पंजाब और हरियाणा के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है।
पॉल ने यह भी कहा कि मौसम की स्थितियां इस बात का संकेत दे रही हैं कि पंजाब के उत्तर पश्चिमी जिलों और दक्षिण हरियाणा के एक या दो इलाकों में पांच-छह जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

