जरुरी जानकारी | डीपीआईआईटी की ई-वाणिज्य कंपनियों के साथ आठ जुलाई को हो सकती है बैठक

नयी दिल्ली, तीन जुलाई उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) प्रत्येक उत्पाद पर उसके विनिर्माण वाले देश के उल्लेख करने के मुद्दे को लेकर ई-वाणिज्य कंपनियों के साथ आठ जुलाई को बैठक कर सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस मुद्दे पर 24 जून को डीपीआईआईटी के अधिकारियों और अमेजन, स्नैपडील, टाटा क्लिक और पेटीएम जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

सूत्रों के अनुसार इस बारे में ई-वाणिज्य कंपनियों के विचार मांगे गये और इस महीने दूसरी बैठक का निर्णय किया गया।

एक कंपनी के सूत्र ने कहा कि इसके लिये कंपनियों को अपनी प्रौद्योगिकी टीम से बातचीत करनी होगी कि इसमें कितना समय लगेगा।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक झड़प के बाद चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की जोर पकड़ती मांग के बीच उत्पादों पर उनके मूल उद्गम वाले देश के नाम का उल्लेख का मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)